इस पुस्तक में दास्तानों के रूप में ऐसी कथाएं और प्रसंग दिए गए हैं जो दिल को प्रेम रस से सराबोर कर देंगी। बावरी लड़की रिश्ता बेटा आदम हव्वा की एक झलक शारदा बीवी जैसी उत्कृष्ट कथाएं हैं । इस संकलन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें संकलित कथाएं सत्य घटनाओं पर आधारित हैं। इस संकलन की भाषा बड़ी ही सरल और हर किसी के समझ में आने योग्य रखी गई है। यह पुस्तक हर किसी के लिए पठनीय है|