आनंद बक्शी फ़िल्मी गीतों के उत्कृष्ट लेखक रहे है. उनकी लेखनी जन मानस के ह्रदय को सीधा छूती थी. यही कारण है कि उनके गीत सर्वाधिक लोकप्रिय हैं. उनके लिखे गीत आज भी लोग सहर्ष गाते बजाते है. अपने कैरियर के शुरुआत से जीवन के आखिरी पड़ाव तक वे सुपरहिट गीत लिखते रहे. जो कि आज उनके द्वारा उपलब्ध संगीत प्रेमियों के लिए एक खजाना है. जिसे संजोकर रखना ज़रूरी है. यह पुस्तक उनके 200 से अधिक प्रसिद्द गीतों का संकलन है. जो कि संग्रह करने योग्य है.