इंसान यह मान चुके हैं कि वे इस दुनिया के स्वामी हैं। वे अपने शहरों अपनी सभ्यता और अपने विज्ञान की बुलंदियों पर खड़े हैं लेकिन उन्हें एहसास भी नहीं है कि उनकी ही छाया में कुछ और भी विकसित हो रहा है - चुपचाप धैर्यपूर्वक और अचूक योजना के साथ। बिल्लियों का एक गुप्त समाज उनकी अपनी भाषा उनकी अपनी विचारधारा और अब..... उनकी अपनी क्रांति - द ग्रेट फेलिन्यूशन 2025! बिल्लियों का नेतृत्व कर रही है शेरेन - एक करिश्माई और विद्रोही बिल्ली जो इंसानों की दुनिया को उन्हीं की नज़रों से देख चुकी है और अब उसे बदलने का इरादा रखती है। लेकिन एक इंसान भी है जो इस अंधेरे में झाँक रहा है - वैज्ञानिक अरुण निगम। उन्होंने कुछ ऐसा देख लिया है जिसे देखने की इजाज़त किसी इंसान को नहीं थी। अब सवाल यह है कि क्या वह इस रहस्य से पर्दा उठाएंगे या यह अंधेरा उन्हें ही निगल जाएगा? इंसानी सभ्यता की बुनियाद हिलने वाली है। पर सवाल यह नहीं है कि इंसान कितने मजबूत हैं - सवाल यह है कि उन्होंने अपने असली प्रतिद्वंद्वी को अब तक पहचाना भी है या नहीं।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.