: अंधकार किसे अच्छा लगता है? यह तो अज्ञानता का प्रतीक है। अशक्ति अज्ञान और अभाव ही समस्त दुखों का कारण है। अज्ञानता अंधकार का ही पर्याय है। अज्ञान को ज्ञान से दूर करना अंधकार को प्रकाश से दूर करने की ही तरह है। अज्ञानता से जहाँ अविद्या का आविर्भाव होता है वहीं ज्ञान से आत्म बोध। ज्ञान से शनैः शनैः समस्त दुखों का निवारण होता जाता है। अंधेरे से उजाले की ओर पुस्तक में विभिन्न दृष्टांतों और कथानकों के माध्यम से मानव अंतःकरण में प्रसुप्त भाव संवेदनाओं को जगाने का प्रयास किया गया है।