इस उपन्यास ने पशु और मनुष्य के अंतर बाह्य चरित्र के माध्यम से यह बताने का प्रयत्न किया है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एकजुट होकर भी रहा जा सकता है। एनिमल फार्म के अदभुत कथानक और पात्रों की विशिष्ट संरचना ने समीक्षकों को तो रोमांचित किया ही है पाठकों को भी नई मानवीय संवेदना से परिचित कराया है।.