अंकों के माध्यम से आप अपने जीवन साथी को तुरन्त पहचान पायेंगे। आप अपने एवं इष्ट मित्रों के भाग्योदय काल को तुरन्त जान जायेंगे। अंकों द्वारा चोरी गई वस्तु का पता लगाया जा सकता है। आगन्तुक व्यक्ति के दिल का हाल बता सकते हैं। मन की बात बता सकते हैं। व्यक्ति के नाम में भी अजब शक्ति छिपी होती है। नामांक के रहस्य को पहचान कर आप नाम बदल कर व्यक्ति का भाग्य बदल सकते हैं। 'लॉटरी कैसे जीतें' एवं 'घुड़दौड़ कैसे जीती जा सकती है।' इस विषय को किसी भी अंकशास्त्री ने स्पर्श नहीं किया। ऐसे अनेक अछूते रहस्यों को इस पुस्तक के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान् लेखक डॉ. भोजराज द्विवेदी ने दुर्लभ चित्रों के साथ इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। इससे यह पुस्तक खास व आम पाठकों के लिए विशेष रूप से संग्रहणीय हो गई है।