'अंतर्मन के द्वीप' काव्य संग्रह द्वारा मैंने जीवन में आने वाले विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर सहज ही मन में उमड़ने वाले भावों को कविता के माध्यम से प्रकट करने की कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि अधिकांश कविताओं में दर्शाए गए भाव पाठक के मन में भी कभी न कभी अवश्य आए होंगे। अपने जीवन में आने वाले इन द्वीपों से स्वयं परिचय प्राप्त कीजिए। इस सोपान को सहजता से प्राप्त करने के लिए मैं साहित्यपीडिया की हृदय से आभारी हूँ।