यह पुस्तक कविताओं एवम वार्ताओं का संकलन है। जिसके माध्यम से लेखक समाज में प्रेम सौहार्द कला और साहित्य को मज़बूत करने के लिए नवीन अन्वेषण करके कलम से अपने इरादे ज़ाहिर करता है। अपनी लेखनी के माध्यम से लेखक समाज की नई पीड़ी में मौजूद भावनाओं को प्रदर्शित करने का इरादा रखता है। कलम के सहारे लेखक का इरादा लेखन के प्रति अपने प्रेम को तलाशने का है | वह वास्तव में खुद को खोजने की राह पर है और अपने अंदर की कला को ढूंढ़ने निकला है।