इस किताब को लिखने का मुख्य उद्देष्य स्वास्थ्य से संबंधित कुछ सामान्य परेषानियों का बिना दवाई कुछ सरल व्यायामों व्दारा ठीक करने या नियंत्रित करने के तरीकों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। यह किताब मुख्यतः उनके लिए लिखी गई है जो चिकित्सकीय क्षेत्र से संबंधित नहीं हैं। साथ ही इस किताब का उद्देष्य लोगों को फिज़ियोथेरेपी उपचार के प्रति अवगत कराना भी है जिसमें मरीज को बिना दवाई व सर्जरी के ठीक किया जाता है।</br></br>इस किताब में मैंने कुछ सामान्य परेषानियों के लिए खास फिज़ियोथेरेपी व्यायामों का सरल तरीके से उल्लेख किया है जिसके व्दारा आप इन समस्याओं को नियंत्रित कर आगे चलकर उनके लिए दवाईयों के सेवन व सर्जरी जैसी परिस्थितियों से बच सकते हैं।