लिखना अच्छा लगता है। मन के भावों विचारों व तस्वीरों को कहानी का रूप देकर उन्हें आप लोगों तक पहुँचाने में मुझे खुशी मिलती है। मैं पेशेवर लेखक होने का दावा नहीं करता। लेखन कार्य शौकिया तौर पर अपनी दिनचर्या की झोली में फ़ुरसत के कुछ पलों की इधर-उधर पिचकती हुई पुड़िया को सहेजकर उन्हें सँवारने का मेरा एक छोटा-सा प्रयास है।उम्मीद करता हूँ अपने कच्चे-पक्के अनुभवों से सृजित मेरी कहानियाँ आप सभी को पसंद आएगी। चयनित पात्रों के साथ आप एक जुड़ाव महसूस करेंगे। उनके दु:खों में आँसू बहाएँगे और खुशियों में शामिल होकर खिलखिलाएंगे।