अत्यन्त प्रतिष्ठित और प्रिय खगोल-भौतिकीविद् द्वारा ब्रह्मांड का वर्णन देश-काल की प्रकृति क्या है? ब्रह्मांड के भीतर हम किस तरह समाते हैं? ब्रह्मांड हमारे भीतर किस तरह समा जाता है? दिमाग़ की सोच को विस्तार देने वाले इन सवालों के जवाब देने के मामले में प्रतिष्ठित खगोल-भौतिकीविद् और बेस्ट-सेलिंग लेखक नील द ग्रास टायसन से बेहतर कोई नहीं है। लेकिन आज बहुत कम लोग हैं जिनके पास ब्रह्मांड पर चिन्तन करने का वक़्त है। इसलिए टायसन ज़बरदस्त कौतुक के साथ विश्व को व्यावहारिक स्तर पर ले आते हैं और वह भी ऐसे मज़ेदार अध्यायों में कि आप पुस्तक को अपनी व्यस्त दिनचर्या के दौरान कभी भी कहीं भी पढ़ सकते हैं। जिस दौरान आप अपनी सुबह की कॉफी के तैयार होने की प्रतीक्षा कर रहे होंगे बस या ट्रेन या हवाई जहाज़ के आने की प्रतीक्षा कर रहे होंगे उस दौरान यह पुस्तक उस चीज़ को सामने ले आएगी जो आपको ब्रह्माड़ से सम्बन्धित अगली हेडलाइन के लिए तैयार करने के लिए ज़रूरी है : बिग बैंग से लेकर ब्लैक होल तक क्वार्क से लेकर क्वाण्टम मेकैनिक्स तक और ग्रहों की खोज से लेकर सृष्ठि में जीवन की खोज तक।