मैं कोई राजनीतिज्ञ नहीं हूं लेकिन आंखें रहते देश को रोज अंधकार में जाते हुए देखना भी असंभव है। धार्मिक आदमी की उतनी कठोरता और जड़ता मैं नहीं जुटा पाता हूं। देश रोज-रोज प्रतिदिन नीचे उतर रहा है। उसकी सारी नैतिकता खो रही है उसके जीवन में जो भी श्रेष्ठ है जो भी सुंदर है जो भी सत्य है वह सभी कलुषित हुआ जा रहा है। इसके पीछे जानना और समझना जरूरी है कि कौन-सी घटना काम कर रही है। और चूंकि मैंने कहा कि गांधी के बाद नया युग प्रारंभ होता है इसलिए गांधी से ही विचार करना जरूरी है।