यशोधरा पुरकायस्थ एक लेखिका हैं जिनकी अब तक 19 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 30 साल तक एजुकेशन स्ट्रीम में रहने के कारण उन्होंने प्राइमरी सेक्शन से बी.एड लेवल तक पढ़ाया है और वे बी.एड कॉलेज में प्रिंसिपल भी थीं। वे 25 साल तक घरेलू हिंसा से निपटने और हैंड राइटिंग एनालिसिस के जरिए काउंसलिंग (अवैतनिक मावा MAVA an social organization) करने में शामिल रही। काउंसलिंग के दौरान उन्हें अपनी कहानी का कुछ प्लॉट मिला और उसे अपने शब्दों से सजाया। उनकी कई पुस्तकें पुस्तक मेले और दुकानों में सर्वाधिक बिक रही हैं। सभी पुस्तकें अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पीएचडी भी पूरी की है। उनकी योग्यता अर्थशास्त्र में एम.ए. एम.एड एम.फिल है। उन्होंने 35 साल पहले दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए एक कविता पुस्तक (शास्वत) और एक इंग्लिश व्याकरण (Ease) के साथ अपना लेखन शुरू किया था। उन्हें लिखने और गाने का शौक है। वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल थीं।