बातें कुछ अनकही सी एक ऐसी पुस्तिका है जिसमें मानसिक जागरूकता के बारे में बताया गया है। समाज की गलत विचारधारा को किस तरह और कितना अपनाना चाहिए और कब नजरअंदाज कर सटीक ढंग से गलत के खिलाफ आवाज भी उठानी चाहिए यह दर्शाया गया है। आगे इसमें प्रेरणादायक कविताएं भी शामिल हैं जो हमें कठिनाइयों को पार कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इस पुस्तिका में प्रेम भाव और करीबी रिश्तों पर भी प्रकाश डाला गया है और नारी के अधिकारों पर भी चर्चा की गई है। इस पुस्तक में सुंदर कविताओं द्वारा अनेको बातें बताई गई है जो आज तक सिर्फ सोची गई है परंतु कहीं नहीं गई या कहलो महसूस की गई है परंतु जताई नहीं गयी जो कवित्री पाठकों के दिल तक पहुंचाना चाहती है और समाज तक अलग-अलग तथ्यों को पहुंचाकर जागरूक बनाना चाहती है जिससे स्वयं का और समाज का कल्याण हो सके।