स्कूलों में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे अवसरों पर अनेक नाटक अभिनीत किए जाते हैं। और तब बच्चों की भाषा में लिखे गए सरल नाटकों की खोज होती है। ये नाटक विशेष रूप से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ध्यान में रखकर लिखे गए हैं। ये सरल भी हैं शिक्षाप्रद भी और बाल-मनोविज्ञान के अनुकूल भी। मंच पर इनका अभिनय किया जा सके इसी उद्देश्य से रचित प्रस्तुत हैं बच्चों के शिक्षाप्रद नाटक ।