बच्चों को हास्य कहानियां पढ़ने में खूब रस और आनंद मिलता है। इसलिए कि इन कहानियों को पढ़ते हुए वे एक निराली ही दुनिया में जा पहुंचते हैं जिसमें सारे दुख-अभाव झंझट और परेशानियां भूल-भालकर वे कुछ अपनी कुछ दूसरों की अजीबोगरीब बातों और आदतों पर खूब मजे में खिलखिलाकर हंस लेते हैं। ''बच्चों की इक्यावन हास्य-कथाएं'' पुस्तक में ज्यादातर हास्य-कथाएं ऐसी ही हैं। ये ऐसी कहानियां हैं जिन्हें पढ़कर सभी बच्चे जी भर हंसें-खिलखिलाएंगे खूब ठहाके लगाएंगे। पर साथ ही जिंदगी को पूरे जोशो-खरोश के साथ जीना भी सीखेंगे।तो अब पढ़िए इन किस्म-किस्म के रंगों और किस्सागोई से भरी इन अजब-गजब हास्य-कथाओं को और खूब तरोताजा हो जाइए।