आपके सबके लिए अपने बाल-नाटक प्रस्तुत करते हुए मुझे बहुतखुशी है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप पाएँगे कि ये नाटक पढ़नेमें भी रोचक हैं और मंचन की संभावनाओं से भी भरपूर हैं। फिरभीपढ़ने के बाद आप अपनी मूल्यवान प्रतिक्रियाएँ जरूर भेजिए।मेरा मानना है कि बाल साहित्य सबको अर्थात हर आयु के व्यक्तिको पढ़ना चाहिए।मैं अपने परिवार के प्रति आभारी हूँ जिनका सहयोग मुझेनिरंतर मिल रहा है।मैं वरिष्ठ और प्रतिष्ठित साहित्यकार आदरणीय श्री प्रकाशमनु जी की भी हृदय से आभारी हूँ जिन्होंने बहुत ही महत्वपूर्णभूमिका लिखी है।मैं आभारी हूँ इस पुस्तक के प्रतिष्ठित प्रकाशक ‘प्रलेकप्रकाशन’ और प्रकाशन से जुड़े श्री जितेंद्र पात्रो की जिनके कारणयह कृति आपके हाथ में है।दिशा ग्रोवर