प्रस्तुत पुस्तक ‘बाल्यावस्था एवं विकास’ B.Ed के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है। यह पुस्तक मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान पूर्व छत्तीसगढ़ के B.Ed विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के अनुरूप लिखी गई है। पुस्तक के प्रत्येक अध्याय में पाठ्यक्रमानुसार समस्त पक्षों को पूर्ण एवं सरल भाषा में लिखने का प्रयास किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक बाल्यावस्था एवं विकास में प्रयुक्त विभिन्न तकनीकी एवं जटिल शब्दों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया है। इस पुस्तक में नवीन एवं प्रामाणिक सामग्री प्रस्तुत की गई है जो विद्यार्थियों के लिए बोधगम्य एवं रुचिकर है। हम आशा करते हैं कि विद्यार्थी इससे निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे।