डॉ. अमृत कड़ेल ( वास्तु मार्तण्ड ) आत्मज : स्व. डॉ. श्री श्रीलाल ''सुमन'' जन्म : 27 सितंबर 1959 शिक्षा : बी.ए.एम.एस (एन.आई.ए) एन.डी. रुचि : साहित्य संगीत व कला में संपर्क : ''अमृत कलश '' 21-24 संजय नगर- ए कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा जयपुर- 302012 दूरभाष : 94142 70126 आप कुछ वर्ष राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत भी रहे । आप अपनी रुचि अनुरूप यदा-कदा मंचों से काव्य पाठ भी करते रहते हैं। कई महत्वपूर्ण साहित्यिक पत्रिकाओं में भी आपकी कृतियाँ व् लेख प्रकाशित होते रहते हैं। आप पत्रकारिता के हवाले से ''सार्थक वार्ता'' समाचार पत्र व चैनल का सह संपादन भी करते रहे। आप राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ सत्पक्ष पत्रकार मंच साहित्यिक संस्था मित्र परिषद व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सदस्य भी हैं । इस किताब से पहले आपका एक हिंदी काव्य संग्रह ‘दो टुकड़े नींद’ के नाम से आ चुका है ।