बंगला के समृद्ध साहित्य में से सुन्दर मोतियों का चुनना ऐसा है जैसे गागर में सागर भरना। बंगला के चर्चित और प्रसिद्ध कथाकारों की श्रेष्ठ रचनाओं को चुनकर एक सुन्दर पुष्प गुच्छ बनाने में वासु भट्टाचार्य ने अपने कौशल का परिचय दिया है। देवलीना जी का अनुवाद लेखक की अर्न्तआत्मा की आवाज आप तक पहुंचाता है। यह संकलन आपको अवश्य पसंद आएगा ऐसा हमारा विश्वास है।