अंत में कुछ शब्द इस संग्रह की शीर्षक कविता के संबंध में। ‘लौटना’ मेरे लिए क्रिया जगत का सबसे खूबसूरत शब्द है। इंसान के लिए आगे बढ़ना बहुत जरूरी है पर उसे यह भी जानना चाहिए कि कहां तक पहुंच कर लौट जाया जाये। आधुनिक विकास के कुछ दुष्परिणामों का कारण यही है कि सीमा से आगे बढ़ कर भी लौटना नहीं सीखा। अस्तु।