About Book१) यह पुस्तक वर्तमान भारतीय संविधान एवं उसके स्याह पक्ष को उजागर करती है।२) यह पुस्तक आजादी के पश्चात इसकी वर्तमान प्रासंगिकता को स्पष्ट करती है।३) वर्तमान भारतीय संविधान देश से बेरोजगारी गरीबी भ्रष्टाचार एवं अन्य समस्याओं के मिटाने में कितना सफल रहा इसका आकलन करती है।४) पुस्तक आधी आबादी के तरक्की एवं महिला सुरक्षा के वास्तविकता का भी आकलन करती है।५) यह पुस्तक विधायिका कार्यपालिका एवं न्यायपालिका देशवासियों की अपेक्षा पर कितना खरा उतर सकी है इसका भी सम्यक विश्लेषण करती है।About Authorपुस्तक भारतीय संविधान :कुछ सवाल ??? के लेखक अरविंद कुमार गौतम मध्य विद्यालय न्यू डिलियाँ डेहरी रोहतास बिहार में वर्तमान में स्नातक विज्ञान शिक्षक के पद पर कार्यरत है ।इससे पूर्व इनकी एक पुस्तक अमरत्व की उम्मीद :एक नई अवधारणा नोशन प्रेस चेन्नई से छप चुकी है। इनकी कहानियां एवं ब्लॉग प्राय:स्टोरी मिरर टीचर्स ऑफ बिहार लिटरेरी सोसायटी ऑफ इंडिया इत्यादि में छपा करते है।स्वर्गीय रामसेवक प्रसाद एवं स्वर्गीय पन्ना देवी के पुत्र श्री अरविंद कुमार का बचपन डालमियानगर में बीता है। रसायन शास्त्र में स्नातक प्रतिष्ठा एवं इतिहास विषय से मास्टर डिग्री प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने B.Ed की शिक्षा भी प्राप्त की है। विज्ञान के साथ साथ साहित्य में भी इनकी विशेष रूचि है ।इनका मानना है साहित्य और विज्ञान दोनों जीवन जीने के लिए अनिवार्य हैं। विज्ञान जहां नई नई खोजों के बल पर जीवन को आसान बनाती है साहित्य मनुष्य को समाज से जोड़ने यानि समाजिक बनाने का कार्य करती है।