इस पुस्तक की रचनाये राधा कृष्ण के प्रेम के रंग (श्रृंगार संयोग और वियोग रस) से सराबोर है जो की मेरे अंतर्मन की अनुभूति के द्वारा मैंने इस पुस्तक में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।आप यहाँ पर श्री कृष्ण जी और राधा जी के बीच हुई तरह तरह की घटनाओं की अनुभूति या दृश्य को मेरी रचना के द्वारा अनुभव करेंगे।द्वापर युग की कुछ और मनमोहक घटनाओं को जिन्हें मैंने काल्पना शक्ति के द्वारा रचना का रूप दिया है आप पढ़कर अनुभव कर सकेंगे।