About the Author लेखिका साधना जैन एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी रचनाकार हैं। उन्होंने अपने लेखन से धार्मिक साहित्य में फैले दुष्प्रचार की सांस्कृतिक रूप से व्याख्या करके गहनता के साथ शोध कार्य किया है जो बहुत ही महत्त्वपूर्ण बन गया है। इनकी यह पुस्तक "भगवान महावीर की दृष्टि में भगवान राम" एक सार्थक और संक्षिप्त हस्तक्षेप माना जा सकता है। यह पुस्तक मूलरूप से सम्राट श्रेणिक और भगवान महावीर के मध्य एक प्रश्न-उत्तर का हिस्सा है जो लगभग 1000 पन्नों का भंडार है जिसको लिखने वाले यदुवंशी आचार्य हरिषेण हैं जो लगभग 1300 वर्ष पहले लिखी जा चुकी है। साधना जैन ने अपने अमूल्य परिश्रम से इस पुस्तक को कम-से-कम शब्दों में पाठकों तक पहुँचाने का काम किया है।.