वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कॉर्पोरेट संचार किसी भी संगठन का अभिन्न अंग बन गया है। ऐसे में कॉर्पोरेट संचार को जानने-समझने और अध्ययन करने हेतु विशेषतः हिंदी भाषा में उपलब्ध सामग्री की कहीं न कहीं अल्पता महसूस होती है। ‘भारत में कॉर्पोरेट संचार' पुस्तक कॉर्पोरेट संचार उद्योग तथा अकादमिक क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा लिखित लेखों का संकलन है जिसे डॉ कुंवर सुरेंद्र बहादुर श्री गिरीश शास्त्री और श्री अजय कुमार तिवारी ने संपादित किया है।पुस्तक में कॉर्पोरेट संचार के विभिन्न आयामों और इस क्षेत्र से जुड़े अन्य विषयों को सरल और सम्यक रुप में व्यक्त किया गया है। यह पुस्तक कॉर्पोरेट संचार के क्षेत्र में कार्य करने वालों के साथ-साथ इस क्षेत्र के अध्ययनकर्ताओं तथा शोधार्थियों के लिए निश्चित ही उपयोगी है।