भारतीय क्रिकेट टीम के आधार स्तंभ राहुल द्रविड़ का खेल । देखने में चमकीला और भड़कीला नहीं है पर जितनी बढ़िया और ठोस बैटिंग वह करते हैं उतनी कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाता है। पहला आई.सी.सी. अवार्ड जीतने वाले इस मृदुभाषी क्रिकेटर के लिए 2004 बहुत कामयाबियां लेकर आया था। इस शानदार खिलाड़ी के क्रिकेट जीवन का विश्लेषण कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजशेखर मिश्र पिछले 22 सालों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हैं। दैनिक जागरण रविवार संडे ऑबजर्वर स्वतंत्र भारत और मशहूर टी.वी. प्रोग्राम रू-ब-रू से संबंद्ध रहे श्री मिश्र इस वक्त अमर उजाला में सहायक संपादक हैं। वैसे श्री मिश्र अब तक खेल तथा अन्य विषयों पर एक दर्जन किताबें लिख चुके हैं।