लेखक का ये मानना है कि भाषा शिक्षण बच्चों के प्राथमिक शैक्षणिक अधिगम के लिए अत्यावश्क है क्यूंकि भाषा अन्य सभी विषयों का आधार है इसीलिए बुनियादी तौर पर अगर बच्चों की भाषा को सुविकसित करने पर सतत कार्य हो तो उनकी अन्य विषयों के अधिगम की प्रक्रिया और भी सहज और आसान हो जाएगी। यह पुस्तक लेखक के चार दशकों से बच्चों को सहजता व पूर्णता के साथ हिंदी भाषा सिखालाने के समग्र शैक्षणिक अनुभव का प्रतिफल है। इस पुस्तक में शिक्षक/शिक्षिकाओं सहित सभी हितधारकों को सहजता से पाठन कार्य कराने के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं। यह पुस्तक बालवाटिका से दूसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए लिखी गयी है। यह पुस्तक प्रारंभिक कक्षा के सभी बच्चों के लिए एक बुनियादी पुस्तक है जो उनके लिए एक प्राथमिक भाषा सहायक सिद्ध होगी।