साहित्य माध्यम है मन को उकेरने का; साहित्य साधन है खुशी में मुस्कुराने और दुख में पलकें सुखाने का; साहित्य रास्ता है मंजिल तक जाने का; साहित्य लक्ष्य है जीवन को पूर्ण करने का। साहित्य में स्पष्टता सहजता सरलता और निर्मलता है साहित्य में पूर्णता है। कविताओं के इस संग्रह में आपको भौतिकता से आध्यात्मिकता की यात्रा का अनुभव होगा। इन दो किनारों के बीच की यात्रा में आने वाले कई सारे पहलुओं को इस अंक में कविताओं के माध्यम से पिरोया गया है।