यह एक ऐसी मासूम युवती की कहानी है जिसे विवशता ने वेश्या बना दिया लेकिन एक खूंखार बदमाश को उस मासूम की छुअन ने नेकी के रास्ते पर चलने के लिए विवश कर दिया। मुंबई की गली कूचों की रंगीनियों और गंदगियों के बीच यह कहानी भावनाओं का बारीक और रागभरा तानाबना है।