*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
लेखक परिचय एपीएस विश्वविद्यालय रीवा से रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर और नैशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मटेरियल्स (एनसीसीबीएम) बल्लभगढ़ से क्वालिटी कंट्रोल में प्रशिक्षित लेखक विवेक रंजन पाण्डेय विगत 36 वर्षों से सीमेंट उद्योग में काम कर रहे हैं । भारत के अलावा इन्होने नेपाल बोत्सवाना इथियोपिया ब्राजील और तंजानिया जैसे विभिन्न देशों में काम किया है। वह अपने काम के सिलसिले में मलावी भी जा चुके हैं। एक प्रशिक्षु रसायनज्ञ के रूप में शुरुआत करते हुए उन्होंने सभी क्षमताओं में काम किया और निदेशक संयंत्र संचालन के पद तक पहुंचे। ज्यादातर उन्होंने सेमी ड्राई प्रोसेस (वीएसके) सीमेंट प्लांट में काम किया है । विभिन्न संयंत्रों में उन्होंने विभिन्न प्रकार के कच्चे माल के साथ प्रयोग किया और सबसे कम ईंधन खपत के साथ सबसे अच्छे क्लिंकर के उत्पादन की प्रतिष्ठा प्राप्त कीहै । वे वीएसके के एक प्रतिष्ठित टीम लीडर हैं जो वर्तमान में डावर सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड श्रीनगर के साथ प्लांट हेड के रूप में जुड़े हुए हैं।