आपकी सभी कविताओं में मुझे जीवन-राग की प्रतीत हुई। समाज और व्यक्ति के जीवन में जो अच्छाइयों का प्रकाश है आप उसके साथ होते चलते हैं। ‘‘अभिनन्दन’’ कविता में अनेक छवियों और मूल्य-चेतना से भरे नव वर्ष का अभिनन्दन किया है। ‘जीवन-पथ’ कविता में प्रकृति के बिम्बों के माध्यम से जीवन-पथ की सुन्दरता का निरूपण है। ‘‘नील गगन और वह बालिका’’ कविता में नारी जागरण का बहुत सुन्दर और प्रभावशाली चित्रण है। ‘‘गुल मोहर और बबूल’’ कविता गुल मोहर और बबूल के प्रतीकांे से अच्छाई-बुराई का साम्य-वैषम्य उजागर करती है। सभी कविताओं में जिन्दगी के प्रति प्रगाढ़ लगाव लक्षित होता है। पूरी कविता-यात्रा में सकारात्मक स्वर व्याप्त है