बच्चो! मुझे विश्वास है कि मेरी तरह तुमको भी कहानी सुनना और पढ़ना दोनों ही बहुत अच्छा लगता होगा। इसीलिए मैं तुम्हारे लिए ढेर सारी कहानियाँ ले कर आयी हूँ। अनंत की 'शरारतें तुमको कुछ सिखायेंगी तो दिया की कहानी सुन कर तुम सोचोगे अवश्य कि तुम होते तो क्या करते। कोई कहानी पढ़ कर तुम्हारा भी पिकनिक जाने का मन होगा तो कोई कहानी पढ़ कर तुमको संगीत सीखने कविता लिखने का मन करेगा। बस--- मैं सारी बातें नहीं बताऊँगी तुम स्वयं ही पढ़ना और बताना कहानियाँ तुमको कैसी लगीं।