बच्चे तो स्वभाव से चंचल शरारती हठी नटखट एवं उत्श्रृंखल होते उनकी भावनाओं को समझ पाना एवं उनकी भावनाओं को सहज पूर्ति कर देना किसी के लिए भी टेढ़ी खीर होता है। प्रस्तुत पुस्तक चाँद का टुकड़ा बाल मन की भावनाओं आवश्यकताओं आकांक्षाओं का मनोरंजक बाल मन लुभावन एवं शिक्षाप्रद कविताओं का एक संग्रह है। जिसकी प्रत्येक कविता बच्चों को अवश्य ही आनन्दित करेगी।