इस काव्य संग्रह में एक वृहद आयाम दिखता है। एक पुरस्कृत कवि की अलग ही छाप छोड़ती कविताएँ सहज उपलब्ध हैं। बाल सुलभ हृदय और गहन चिंतन का अनोखा सम्मिश्रण इन बेबाक कविताओं की विशेषता है। चाहे प्यार की कोमल अनुभूति हो दर्शन की गहराई या तीव्र आक्रोश कवि की एक विशिष्ट शैली और अंदाज है। कवि की सोच और उसका तेवर आम आदमी को अंदर तक उद्वेलित करता है। इसे देखते हुए यह एक अवश्य पठनीय व संग्रहणीय संकलन है।