आप जानते हैं सम्राट अशोक का अपहरण किसने करवाया था जान से मारने का षड्यंत्र किसने रचा था उसके सुंदर चेहरे को बदसूरत किसने करवाया था? आपकी रानियों ने ही यह सब करवाया था। क्या आपको इसमें संदेह है सम्राट? किंतु इसके बावजूद यदि रानियों की बेटियाँ अशोक के कटे घाव पर नमक छिड़केंगी तो क्या रक्त-माँसघारी पीड़ित अपमानित और लाठित अशोक सहन कर पाएगा? आप ही कहिए सम्राट! एक राजकुमार के रूप में न सही क्या एक प्रजा के रूप में अशोक को जीने का अधिकार नहीं है? आपने वाह्मण कन्या को चाहा या नहीं उससे विवाह किया या नहीं इससे अशोक को कोई लेना-देना नहीं। किंतु अशोक ने जन्म लिया है वह जीएगा अवश्य जीएगा। यदि जाति को लेकर मगध राजवंश खेल खेलता है तो आप सम्राट होकर जातिभेद मिटा क्यों नहीं देते? अशोक अब छोटा बच्चा नहीं रहा। वह सब समझने लगा है। मेरी माँ ब्राह्मणी होने के कारण आजीवन निर्वासित रहीं राजपरिवार से बहिष्कृत रहीं। उनके बच्चे भी अस्पृश्य लॉछित और अपमानित होते रहे। आप ही कहिए सम्राट क्या अशोक और वीताशोक राजा बिंदुसार के पुत्र नहीं हैं? राजकुमार होते हुए भी हम लांछित क्यों हैं?
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.