छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग व व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में लगातार छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जा रहे हैं जिनके पैटर्न को देखकर ही इस पुस्तक छत्तीसगढ़ विस्तृत अध्ययन को विद्यार्थियों की सहायता के लिए बनाया गया है। इस पुस्तक में राज्य के इतिहास भूगोल अर्थव्यवस्था प्रशासनिक संरचना सांस्कृतिक सम्पदा जनजातियों का सामाजिक जीवन व संस्कृति पर्यटन स्थल आदि सभी टॉपिक्स से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण तथ्यों का अध्यायवार समावेश किया गया है। इस पुस्तक में परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी सभी प्रकार के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की कवरेज; जैसे- सामान्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न कथन-कारण सुमेलित कीजिए सही कूट का चयन आदि का समावेश किया गया है। इस पुस्तक में दिए गए प्रश्नों की प्रकृति बहुआयामी है। हमारा पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ राज्य की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता दिलाने में सहायक होगी।