नंबर 1 बॉलीवुड म्यूज़िक कंपोज़र सुनील कुमार के साथ काम करने का मौका मिलने से नितिन रोमांचित है। और ऐसा लग रहा है कि उसकी ज़िंदगी में प्यार-अदिति-भी उस पर मेहरबान है। वह महसूस करता है कि उसके पंख लग गए हंै। लेकिन एक एक करके उसके सारे सपने बिखरने लगते हैं। अदिति उससे अलग हो जाती है। सुनील नितिन का गाना ज़ीरो फ़िकर चुरा कर अपने नाम से रिलीज़ कर देता है। गाना हिट हो जाता है और लोग इसके पीछे यों दीवाने होते हैं कि दो दिनों में इसे सुननेवालों की संख्या बीस लाख तक पहुंच जाती है। इस मुक़ाम पर नितिन का दोस्त गोविंदा ही अकेला इंसान है जो उसकी मदद करना चाहता है। ज़िंदगी में गोविंदा का मक़सद वाईटीवी के कार्यक्रम बैडीज़ का विजेता बनना और एक प्रेमिका को हासिल करना है। लेकिन नितिन के लिए चीज़ें आसान नहीं दिखती हैं। क्या वो सुनील का जवाब दे पाएगा? क्या वो बॉलीवुड संगीत उद्योग में धड़ल्ले से होती गीत-संगीत की चोरी का पर्दाफाश कर पाएगा? क्या वो अपने सपनों की लड़की का दिल फिर से जीत पाएगा?