*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
साहित्य-सियासत के जाने-पहचाने सम्मानित नाम “श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी के वर्ष 2020 के बेस्ट सेलर उपन्यास “बलवा के बाद उनकी नई रचना “साइबर सुपारी में देश-दुनिया में चल रहे “साइबर सिंडीकेट और उसके पीछे के “साजिशी क्राईम काक़स की परत-दर-परत को बहुत ही गहराई-गम्भीरता के साथ रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। लेखक की यह शानदार-जानदार रचना “साइबर सुपारी नये तेवर-नये फ्लेवर के साथ ही हमें हर दिन परोसी जा रही “साजिशी साइबर सामग्री के चक्रव्यूह में जकड़ने वाले “सोशल मीडिया के खतरनाक एन्टी सोशल चरित्र से भी रूबरू करा रहा है। पाठकों को उपन्यास “साइबर सुपारी के हर पन्ने हर अध्याय में नये अनुभव शोध और वास्तविकता का सकारात्मक साक्षात्कार होगा।लेखक परिचयश्री मुख़्तार अब्बास नक़वी भारत में एक प्रसिद्ध सामाजिक सांस्कृतिक एवं राजनीतिक व्यक्ति हैं। श्री नक़वी उन कुछ राजनेताओं में से एक हैं जो लेखक के रूप में उपन्यास-शैली के लिए लिख रहे हैं। उनके पास कहानी को एक रोमांचक एवं प्रफुल्लित तरीके से लिखने और चित्रित करने की एक निपुण शैली है।