यह पुस्तक लिखने का उद्देश्य मेरे पास जो जानकारी है उसे लोगों तक पहुंचाना जिससे उन्हें इसका फायदा मिल सके और घरेलू उपचारों से अवगत कराना एवं अस्पताल के मोटे मोटे बिलों से राहत दिलाना ना केवल राहत दिलाना बल्कि दवाओं के साइड इफेक्ट से बचाना भी है।इसमें मैंने यह बताने का प्रयास किया है कि अधिकतर बीमारियों का इलाज हमारे रसोई घर में ही है जो शायद हमें मालूम नहीं। जब उन चीजों को हम अधिक महत्व नहीं देते ऐसी चीजों के यदि हम गुणधर्म और फायदे जान ले तो हम हैरत में पड़ जाएंगे.