मेरा प्रथम कविता संग्रह ''डगर'' आपके कर कमलों में है ये मेरी कविताएं नहीं संपूर्ण जीवन यात्रा के खट्टे मीठे अनुभवों की कहानियां है जिसका नायक अपने बचपन से ही रोजी रोटी के लिए संघर्ष करता है प्रत्येक रचना मेरे अनुभवों की साक्षी है जो हर व्यक्ति को जीवन रूपी नैया को पार करने में एक कश्ती का कार्य करेगी