Dastan - E - Dil

About The Book

प्रस्तुत ग़ज़ल संग्रह' दास्तान ए दिल' मेरी प्रथम गजल गीत संग्रह की पुस्तक 'दर्द की जबान' के बाद दुसरी पुस्तक है। प्रथम पुस्तक की तुलना में इसमें अरबी एवं फारसी भाषा के कम शब्दों का प्रयोग किया गया है ताकि हमारे हिंदी भाषी पाठकों एवं श्रोताओं को गजल अच्छी तरह से समझ में आ जाए। इसमें अपनी प्रेयसी के प्रति अनुभव किए गए प्रेम. जज्बात और दुःख दर्द को गजल के रूप में लिखने का प्रयास किया है। यह सारे अनुभव जुदाई के हैं। अतः इसे विरह में किए गए प्रेम के अनुभव भी कह सकते हैं। इसमें वर्णित प्रेम नैसर्गिक और शास्वत है जिसमें रोमांस का लेसमात्र भी गुंजाइश नहीं। प्रत्येक राज़ल में दिल की गहराई में उतपन्न प्रेम और दर्द के भाव को जस के तस शब्द रूप में ढालने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही कुछ ग़ज़ल में लोगों के व्यवहार स्वभाव आदि के बारे में भी कहने का प्रयास किया गया है. तो कुछ गजल में धार्मिक मामलों में भी अपनी बेबाक राय जाहिर की गयी है। उम्मीद है आपको यह गजल संग्रह पसंद आयेगी और आप इसे गुनगुनाने के लिए मजबूर हो जायेंगे।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
downArrow

Details


LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE