Dastan-E-Vikasnagar

About The Book

देश की औद्योगिक क्राँति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यह शहर पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक मंदी की मार से जूझ रहा है। विकास का एक नया मॉडल आया है शहर में। कंपनी के प्रोडक्शन में कई गुना बढ़ोतरी हुई है लेकिन यहाँ के बाशिंदों का जीवन गरीबी बेरोजगारी और भूखमरी से बेहाल है। कंपनी ने कर्मचारी पुत्रें को नौकरी देने वाली योजना बहुत सीमित कर दी है। नौकरियों में छटनियाँ शुरू हो गई हैं। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों की संख्या कंपनी के स्थाई कर्मचारियों से भी अधिक हो गई है। मामूली तन्ख्वाह पर इनसे कड़ी मेहनत कराई जाती है और काम निकल जाने पर तुरत हटा दिया जाता है। विकासनगर का एक पुराना इतिहास है और एक वो इतिहास है जो हर दिन के बीतने के साथ बनता जाता है। विकासनगर के इतिहास की असेंबली लाईन से गुजरने वाले किरदारों की कहानियाँ बहुत दिलचस्प हैं। ये किरदार न केवल एक भौगोलिक क्षेत्र में साथ-साथ रहते हैं बल्कि एक दूसरे पर निर्भर भी हैं और आपस में परिचित न भी हों तब भी एक ही आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक आबोहवा में सांसें लेते हैं। जैसा समय चल रहा है वैसी ही इनकी कहानियाँ हैं।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
downArrow

Details


LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE