प्रस्तुत पुस्तक DDA स्टेनोग्राफर (ग्रेड-D) एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकाशित की गई है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए पुस्तक में पिछले प्रश्न-पत्र एवं माडल प्रश्न-पत्र भी हल सहित दिए गए हैं। कुछ चुने हुए प्रश्नों के उत्तर व्याख्यात्मक रूप में भी उपलब्ध करवाए गए हैं।पुस्तक में संयोजित उत्कृष्ट पठन-सामग्री तथा अभ्यास हेतु प्रत्येक अध्याय के अंत में पर्याप्त संख्या में बहु-विकल्पीय प्रश्न हल-सहित दिए गए हैं।पुस्तक में प्रस्तुत अभ्यास-प्रश्नोत्तरों के समुचित अभ्यास द्वारा आप निस्संदेह अपने बुद्धि-कौशल तथा सरलता एवं तीव्र गति से प्रश्नों को हल करने की क्षमता का पर्याप्त विकास कर सकेंगे। अभ्यास हेतु दिए गए प्रश्नोत्तरों में अधिकतर पूर्व वर्षों की समान स्तर की परीक्षाओं पर आधारित प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है तथा सभी प्रश्न संबंधित विषय के विशेषज्ञ द्वारा हल किए गए हैं।परीक्षा की आधुनिक पद्धति पर आधारित इस पुस्तक की मदद से आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति एवं उन्हें सरलता से हल करने की विधियों से भली-भाँति परिचित हो सकेंगे तथा आगामी परीक्षा में स्वयं को आत्मविश्वास सहित सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर देश सेवा हेतु तत्पर हो सकेंगे।