पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान व्यक्तित्व के बारे में जितनी भी प्रशंसा की जाए या लिखा जाए वह वास्तव में बहुत थोड़ी होगी। कौन है इनके जैसा त्यागी देश भक्त और संघर्षशील आत्मा शायद कोई नहीं। जितना इन्होंने देश के लिए सहयोग व समर्पण किया उसकी गुण गाथा गाई नहीं जा सकती। पं. उपाध्याय एक महान देशभक्त कुशल संगठनकर्ता मौलिक विचारक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और प्रबुद्ध साहित्यकार थे। सादा जीवन उच्च विचार की जीती जागती प्रतिमा थे। सनातन संस्कृति के प्रतिनिधि और संदेश - वाहक थे । आज प्रत्येक भारतीय इनके त्यागमय जीवन का ऋणी है।