रामेश्वर भाई का राजनैतिक भूगोल विशाल रहा है। वह जिले से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक फैला हुआ है। उन्होंने अपने जिले के श्यामसंदर मुशरान नीतिराज सिंह चौधरी लक्ष्मीनारायण काबरा और राधाकिशन काबरा जैसे स्वाधीनता-प्रेकमयों का मार्गदर्शन पाया। प्रदेश के श्यामाचरण शुक्ल विद्याचरण शुक्ल अर्जुन सिंह मोतीलाल वोरा तथा दिग्विजय सिंह का संग-साथ गहा। इंदिरा गांधी संजय गांधी राजीव गांधी श्रीमती सोनिया गांधी जैसे राष्ट्रीय नेताओं का आत्मीय सान्निध्य और विश्वास पाया। वक़्त बहुत बदला है। पर भारतीय संस्कृति और समाज के मूल्यों में क्षरण के प्रति उसकी प्रतिरोधात्मक शक्ति और भी मजबूत हुई है। इसका आश्वासन देने वाले प्रसंगों से आपका सामना होगा। सामना होगा और आप उसकी ताकत से लबरेज भी होंगे। आप पायेंगे कि आप भी रामेश्वर नीखरा हो सकते हैं।