इन कहानियों में हमारे देश की राजनीति और वर्ग विभाजित समाज की असफलताओं पर बेलाग टिप्पणियाँ और करारा व्यंग्य सहजता से दृष्टिगोचर होता है। ये कहानियाँ एक कुशल उपन्यासकार और कवि की .करीने से तराशी गई कहानियाँ हैं जिनकी भाषा का अद्भुत लोच और प्रवाह आपको चकित और आनंदित कर देगा।