फिल्म-साहित्य के आकाश में चमकती हुई बिजली की एक रेखा! चोटी के लेखक-निर्देशक किशोर साहू की अत्यन्त श्रेष्ठ एवं लोकप्रिय रचना है यह। दो धड़कते हृदयों के अछूते प्यार की मधुर गाथा जिन्हें कोई प्रलोभन न डगमगा सका। यह शाश्वत प्रेम की ऐसी कहानी है जो सदियों तक याद की जाएगी। निस्संदेह इस कहानी ने लाखों लोगों को दिलों को छुआ है। अपने आप में अद्भुत कहानी जो भी पढ़ता है फिर पूरी पुस्तक पढ़े बिना नहीं रह पाता है।