*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
ज़रा सोचिए आप नौकरी ढूंढ रहे हैं और एक महत्वपूर्ण साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं।समय से निकलने पर भी मार्ग में किसी कारण से बाधा आती है और जाम के चलते आपको बहुत देर होती है।परिणामस्वरूप आप अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाते एवं अपने दुर्भाग्य को कोसते रह जाते हैं। कल्पना कीजिए कि घर में आग लगी है और आप स्वयं घर के बाहर निकल आए।घरवाले डर से चिल्ला रहे हैं।ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? चाहें तो आप स्वयं को एक ऐसे वैज्ञानिक के स्थान पर रख सकते हैं जो वर्तमान में अपने साथियोंवरिष्ठों और सभी लोगों की दृष्टि में उपहास का पात्र बन चुका है केवल इसीलिए कि उसने भूत और भविष्य दोनों की ही यात्रा करवाने में सक्षम एक महायंत्र को बनाने हेतु आवश्यक सिद्धांतों को समझने में सफलता प्राप्त करने का दावा किया है। क्या हो यदि पता चले कि आप जहाँ साक्षात्कार के लिए जा रहे थे वहाँ भीषण विस्फोट हो गया और इमारत में फंसे लगभग सभी लोग प्राण गंवा बैठे?क्या आप तब भी अपने भाग्य को कोसेंगे? क्या हो यदि आपको यह बताया जाए कि आग से बचकर बाहर निकलने के बाद आपका कर्त्तव्य है कि डर से चिल्ला रहे घरवालों को शांत करें क्योंकि वे घर के भीतर से नहीं बल्कि बाहर से ही चिल्ला रहे थे जहाँ उन्हें कोई खतरा नहीं था? क्या हो यदि वैज्ञानिक के रूप में आप प्रतिदिन की ही तरह फिर से सबके सामने उपहास के पात्र बन रहे हों किंतु अचानक भविष्य के मानव सबके समक्ष प्रकट होकर आपको समय की यात्रा सरल-सुगम और सम्भव बनाने हेतु सम्मानित करें? मानव जीवन सीधा सपाट ना होकर अनिश्चितताओं से भरा है जिनका सामना करते हुए आगे बढ़ना पड़ता है और यह कथा संग्रह भी सीधी सपाट कथाओं से नहीं बल्कि अनिश्चितताओं से परिपूर्ण परंतु पाठक को बांधकर रखने वाली कथाओं से सुसज्जित है जिन्हें रह्स्यरोमांचभविष्य की कल्पना करती विज्ञान फंतासीराष्ट्रवादसामाजिक संदेशों इत्यादि के स्पर्श के साथ प्रस्तुत किया गया है।प्रत्येक कथा का अंत रोचक किंतु अनपेक्षित है।