डायबिटीज - समस्या और समाधान' नाम से यह पुस्तक डॉ. अभय कुमार द्वारा सरल एवं सामान्य हिंदी भाषा में लिखी गई है। पुस्तक बिहार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य हिंदीभाषी आम लोगों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। डायबिटीज के रोगियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वास्थ्य जागरुकता अभियान से जुड़े लोगों के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगी। डायबिटीज से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को इसमें सहज भाषा के माध्यम से संकलित करने का प्रयास किया गया है।