यह पुस्तक पूजा-पाठ तथा भक्ति साधना के प्रति समर्पित जन-समुदाय को संकल्प-शक्ति देगी तथा वैचारिक शुद्धि प्रदान करेगी इसमें पूजा-साधना के विधान कर्मकाण्ड आदि के प्रयोजन. उनकी प्रामाणिक एवं शास्त्रीय पद्धति इन सबकी वैज्ञानिक व्याख्या सनातन धर्म और भक्ति की प्रतिनिधि अनेक सांस्कृतिक कार्यों विधानों तथा संकल्पों के प्रभाव आदि का विवेचन विभिन्न स्तोत्रों की प्रस्तुति और उनके महत्त्व का प्रतिपादन तथा अनेक रक्षा कवच आदि का बोध कराने जैसे अनेक आयाम हैं जो इस पुस्तक की शक्ति बने हैं।